उत्तर प्रदेश, लगभग 240 मिलियन की जनसंख्या के साथ भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। भारत का हृदयस्थल उत्तर प्रदेश, महाकाव्यों, पवित्र नदियों, प्राचीन शहरों एवं तीर्थस्थलों की भूमि है। भगवान राम, भगवान कृष्ण, गौतम बुद्ध व भगवान महावीर के समय से ही यह राज्य सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतिभा का केंद्र रहा है।

उत्तर प्रदेश की सीमा उत्तर में नेपाल, उत्तर-पश्चिम में भारतीय राज्य उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में छत्तीसगढ़ व झारखंड तथा पूर्व में बिहार से लगती है।

आधुनिक समय में, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों, शैक्षिक व चिकित्सा उत्कृष्टता के केंद्रों तथा स्वदेशी उत्पादों के निर्यातक के नेटवर्क के साथ देश की अर्थव्यवस्था के चालक के रूप में उभर रहा है। वर्तमान दर के अनुसार, 2023-24 में उत्तर प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 24.39 ट्रिलियन रुपये (295.48 बिलियन अमेरिकी डॉलर) होने का अनुमान है। 2018-19 से 2023-24 तक जीएसडीपी में 9.01% की सीएजीआर की वृद्धि होने की उम्मीद है।

phone-icon

1076

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
phone-icon

112

आपातकालीन हेल्पलाइन

इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश, भारत में एक पसंदीदा पर्यटन स्थल भी है, जहां आगरा में विश्व के आठ अजूबों में से एक ताजमहल स्थित है। 2021 में, राज्य में घरेलू पर्यटकों का आगमन 109.71 मिलियन रहा, यह आंकड़ा देश में दूसरे स्थान पर है, जबकि विदेशी पर्यटकों का आगमन 44,737 रहा, जो देश में सातवां सबसे अधिक आंकड़ा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार नए हेलीपोर्ट स्थापित करने का निर्णय भी लिया है।

सितंबर 2023 तक, उत्तर प्रदेश की स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता 30,019.85 मेगावाट थी, इसमें से 6,808.20 मेगावाट राज्य उपयोगिताओं से, 14,466.72 मेगावाट (निजी उपयोगिताओं) से तथा 8,744.93 मेगावाट (केन्द्रीय उपयोगिताओं) से प्राप्त हुआ।

सितंबर 2023 तक राज्य की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता में थर्मल पावर ने 21,417.26 मेगावाट का योगदान दिया। इसके पश्चात 3,424.02 मेगावाट (जल विद्युत), 289.48 मेगावाट (परमाणु ऊर्जा) तथा 8,313.11 मेगावाट (नवीकरणीय ऊर्जा) का योगदान रहा।

उत्तर प्रदेश, भारत में खाद्यान्न का सबसे बड़ा उत्पादक भी है एवं 2016-17 में देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी लगभग 17.83% थी। 2016-17 में राज्य का खाद्यान्न उत्पादन 49,903.1 हजार टन तथा 2017-18 में 51,252.7 हजार टन हुआ। राज्य में उत्पादित प्रमुख खाद्यान्नों में चावल, गेहूं, मक्का, बाजरा, चना, मटर एवं मसूर शामिल है।

वर्ष 2020-21 में राज्य का दलहन उत्पादन 2.56 मिलियन टन रहा। वर्ष 2021-22 में सब्जियों का उत्पादन 29,940.09 हजार मीट्रिक टन रहा।

राज्य, निवेश को बढ़ावा देने तथा अधिक रोजगार अवसर सृजित करने के दृष्टिकोण से क्षेत्र विशेष नीतियों के तहत व्यवसायों के लिए व्यापक प्रकार की सब्सिडी, नीतिगत एवं वित्तीय प्रोत्साहन के साथ-साथ सहायता भी प्रदान कर रहा है।

उत्तर प्रदेश से व्यापारिक निर्यात वित्त वर्ष 2022 में 21.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर और वित्त वर्ष 2023 में 21.68 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक रहा।

उत्तर प्रदेश एक नजर में

2,43,286

क्षेत्रफल (वर्ग किमी)

24 करोड़

कुल जनसंख्या (वर्ष 2011)

912:1000

लिंग अनुपात (महिला:पुरुष)

829

जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किमी)

18

प्रशासनिक प्रभाग

75

जनपद

हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू

राज्य भाषा

67.68 %

साक्षरता दर

  • आगरा
  • अलीगढ़
  • अंबेडकरनगर
  • अमेठी
  • औरैया
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • बागपत
  • बहराइच
  • बलिया
  • बलरामपुर
  • बाँदा
  • बाराबंकी
  • बरेली
  • बस्ती
  • बिजनौर
  • शाहजहांपुर
  • बुलन्दशहर
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • देवरिया
  • एटा
  • इटावा
  • फर्रुखाबाद
  • फ़तेहपुर
  • फिरोजाबाद
  • गौतमबुद्धनगर
  • गाज़ियाबाद
  • गाजीपुर
  • गोंडा
  • गोरखपुर
  • हमीरपुर
  • हापुड़
  • हरदोई
  • हाथरस
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झांसी
  • ज्योतिबा फुले नगर
  • कन्नौज
  • कानपुर देहात
  • कानपुर नगर
  • कासगंज
  • कौशांबी
  • कुशीनगर
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • लखनऊ
  • महाराजगंज
  • महोबा
  • मैनपुरी
  • मथुरा
  • मऊ
  • मेरठ
  • मिर्जापुर
  • मुरादाबाद
  • मुजफ्फरनगर
  • पीलीभीत
  • प्रतापगढ़
  • प्रयागराज
  • रायबरेली
  • रामपुर
  • सहारनपुर
  • सम्भल
  • संतकबीरनगर
  • संत रविदास नगर
  • शाहजहांपुर
  • श्रावस्ती
  • सिद्धार्थनगर
  • सीतापुर
  • सोनभद्र
  • सुलतानपुर
  • उन्नाव
  • वाराणसी